शोक व्यक्त करने बीबीपुर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री
महेंद्र सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करने लाखीपुर गाँव भी गए पूर्व मंत्री
गाँव लहरिया न्यूज/उत्तम सिंह ‘बबलू’
पूर्व सभासद भोला सिंह के निधन पर पूर्व कैबिनेट मंत्री मोती सिंह आज दोपहर शोक संवेदना व्यक्त उनके करने पहुंचे. बीते 24 अक्टूबर को नगर पंचायत पट्टी के पूर्व सभासद भोला सिंह का देर रात निधन हो गया था. पट्टी वार्ड नंबर 5 बीबीपुर ठकुरान के सभासद अतुल कुमार सिंह के पिता के स्वर्गवास के उपरांत शोकाकुल परिवार को ढाढस बंधाने पहुँचे पूर्व मंत्री मोती सिंह के साथ में नगर अध्यक्ष अशोक जायसवाल, ऋषि नारायण सिंह, रामचरित्र वर्मा, गौरव श्रीवास्तव, महेंद्र सिंह समेत तमाम लोग पहुंचे. लाखीपुर गाँव के महेंद्र सिंह के निधन पर निज निवास पहुँच कर शोक संवेदना व्यक्त की और परिवार के लोगों को सांत्वना दी .