समाजसेवी के निधन पर जनप्रतिनिधियों ने जताया शोक

पूर्व मंत्री मोती सिंह के गृहक्षेत्र सर्वजीतपुर निवास ठाकुर दुर्गा प्रसाद जी लम्बी बीमारी के चलते हुआ निधन

गांव लहरिया न्यूज / पट्टी

पट्टी तहसील क्षेत्र के सर्वजीत पुर गांव के वयोवृद्ध समाजसेवी ठाकुर दुर्गा प्रसाद सिंह 85का लम्बी बीमारी के चलते पीजीआई लखनऊ में शुक्रवार की दोपहर निधन हो गया , निधन की जानकारी होने पर पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह पूर्व मंत्री एम एल सी डाक्टर महेंद्र सिंह पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी पूर्व जिला पंचायत सदस्य इंसाफ बहादुर सिंह ग्रापए जिला अध्यक्ष रंजन त्रिपाठी, विनय पांडे रविन्द्र सिंह गौरव सिंह सहित क्षेत्र के तमाम जिला पंचायत सदस्य ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित तमाम लोग सर्वजीत पुर गांव पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की एवं ईश्वर से आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की वयोवृद्ध समाजसेवी ठाकुर दुर्गा प्रसाद सिंह का अंतिम संस्कार प्रयागराज के रसूलाबाद घाट पर शनिवार की दोपहर में किया गया।

Related Articles

Back to top button