तिरंगा यात्रा निकाल दिया एकजुटता का सन्देश

भाजपा के युवा मोर्चा ने निकाली तिरंगा यात्रा

गांव लहरिया न्यूज / पट्टी

भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा हर घर तिरंगा अभियान को मजबूती देने के लिए बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक के भाजपाई इस अभियान मे बढ़ चढ़ हिस्सा ले रहे है।इसी क्रम मे आज मंगलवार सुबह नगर पंचायत पट्टी में भाजयुमो पट्टी मण्डल के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गयी जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप मे शामिल रहे ।हनुमान मंदिर से चलते हुए राजपूत चौराहा, सिविल लाइन, मेन चौक, चमन चौक से चलकर यह तिरंगा नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल के आवास पर सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर अध्यक्ष ने कहा देश को आजादी बहुत संघर्षों के बाद मिली है आज हम सब आजाद हैं यह असंख्य वीर बलिदानियों की देन है।तिरंगा यात्रा के दौरान सैकड़ों की संख्या में मोटरसाइकिल और फोर व्हीलर गाड़ियों शामिल हुई ।

यात्रा के दौरान लगते रहे देशभक्ति नारे

तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय,वन्देमातरम और हिन्दुस्तान जिन्दाबाद के जयघोष लगते रहे। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष रामचरित्र वर्मा, मण्डल महामंत्री रमेश सोनी, मंडल मंत्री मनोज खण्डेलवाल, सभासद बीके सिंह, संतोष पुस्पाकर, मो कैफ, राजेश सरोज, अतुल सिंह, गौरव श्रीवास्तव, अधिवक्ता विपिन सिंह, मनोज सिंह, वीर शिवम् सिंह, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष निशांत श्रीवास्तव(गौरव), महामंत्री प्रतीक सिंह, मण्डल उपाध्यक्ष अनुज जायसवाल, मण्डल उपाध्यक्ष पंकज खण्डेलवाल, मण्डल उपाध्यक्ष मुकेश धुरिया, मण्डल उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह, मीडिया प्रभारी शीतला सरोज, अंकित धुरिया, रोहित श्रीवास्तव, देवसरा मण्डल अध्यक्ष विनय सिंह, पट्टी भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष निशांत श्रीवास्तव,गौरव, मण्डल महामंत्री रमेश सोनी, मनोज खण्डेलवाल, अब्बास नेता, अभिषेक सिंह, भीम सिंह, संजय सिंह, विपिन सिंह, सभासद अतुल सिंह, सजीवन सोनी,सुधीर श्रीवास्तव,संतोष जायसवाल, रमाशंकर जायसवाल, सुनील तिवारी, आलोक सोनी, प्रतीक सिंह, अमित सिंह सहित सैकड़ो गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button