रामपुर खागल में उमड़ा आस्था का सैलाब

स्मृति महोत्सव में आज आएंगे मनोज तिवारी अक्षरा सिंह 24 को आएंगेे बाबा बागेश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

गाँव लहरिया न्यूज़/प्रतापगढ़

पट्टी के रामपुर खागल में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन तुलसी पीठाधीश्वर रामभद्राचार्य महाराज ने प्रेममयी आस्था की ताकत का वर्णन किया। कहा कि भगवान कृष्ण ने दुर्योधन के आमंत्रण को अस्वीकार कर दिया था। विदुर की आस्था को देखकर उनके घर साग खाने पहुंच गए।उन्होंने कहा कि एक बार दुर्योधन ने भगवान कृष्ण को घर पर भोजन के लिए आमंत्रित किया। इस पर माधव ने कहा कि भोजन केवल दो अवस्था में ही किया जा सकता है। एक प्रेम की अवस्था होती है। दूसरी भूख से मरने की स्थिति पर।

आचार्य रामचंद्र दास ने माँ के गर्भ में सुनी थी मेरी कथा

महाराज ने कहा कि संत के जन्म के समय माता-पिता का कोई बलिदान नहीं होता है। जब रेनू के गर्भ में जय थे तो उनकी मां सात दिन भागवत कथा सुनने आईं। इसीलिए तीन भाइयों में जय ने संत के रूप में जन्म लेकर आचार्य रामचंद्र दास की उपाधि प्राप्त की।

पति वह है, जो पत्नी को रघुपति की शरण में दे दे। कहा कि स्त्रियां बच्चा पैदा करने की मशीन नहीं है। जो अधर्मी लोग आज यह कृत कर रहे हैं, उसको रोकना पड़ेगा। कथा में रामेश्वरम से आए संत गीता मनीषी ज्ञानानंद ने कहा कि राष्ट्र के महान संतों का आगमन रामपुर खागल की धरा पर होना किसी कुंभ से कम नहीं है।

कथा में रामानंद विश्वविद्यालय जयपुर के कुलपति राम सेवक दूबे, अपर महाधिवक्ता महेशचंद्र चतुर्वेदी, बाल योगेश्वर दास बद्रिकाश्रम, श्यामदास, महंत कामतानाथ, अशोक पांडेय, लोक सेवा आयोग सदस्य आरएन तिवारी, पूर्व विधायक धीरज ओझा मनोज तिवारी, पूर्व प्रमुख देवेंद्र पांडेय, विनोद पाण्डेय रामजी मिश्र रहे।

लव जिहाद में फंसाते हैं, 35 टुकड़े कर फ्रिज में भर देते हैं

कथा के दौरान रामभद्राचार्य महाराज ने कहा कि करवाचौथ पर्व पर लड़कियां यह संकल्प लें कि गैर हिंदू में विवाह नहीं करेंगी। मुझ संत की यही दीक्षा की दक्षिणा है। कहा कि लोग लव जिहाद के नाम पर फंसाते हैं और 35 टुकड़े करके फ्रिज में भर देते हैं।

संत राजनीति पर बोलेंगे, जो कहेंगे करना पड़ेगा

पीठाधीश्वर ने कहा कि आजकल एक प्रथा चल गई है कि संतों को राजनीति पर बोलना नहीं चाहिए। आखिर हम क्यों न बोलें, हम बोलेंगे और जो कहेंगे, करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भले कुछ लोगों ने वोट नहीं दिया पर तीसरी बार यह सरकार बनी। आज फिर कह रहा हूं कि चौथी बार भी यही सरकार बनेगी। कथा के बाद आयोजित होने वाले स्मृति महोत्सव में प्रसिद्ध गायक खनिज देव के भजनो ने लोगों का खूब मनोरंजन किया।

24 को आएंगेे बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री

पृथ्वीगंज बाजार। आचार्य रामचंद्रदास महाराज ने बताया कि कथा में 24 अक्तूबर को बागेश्वर धाम से धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज पहुंचेंगे। इसी क्रम में कथा में आज सोमवार को सांसद मनोज तिवारी और भोजपुरी गायिका अक्षरा सिंह आएंगे और आपमें भजनो से प्रतापगढ़ के लोगों का मन मोहेंगें।

Related Articles

Back to top button