प्रतापगढ़ में सद्भावना एवं समरसता समारोह का भव्य आयोजन
बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर हुआ मातनहेलिया निवास में उत्सव, गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति
गाँव लहरिया न्यूज़, प्रतापगढ़।
बसंत पंचमी के पावन अवसर पर मकन्द्रुगंज स्थित मातनहेलिया निवास में जगदीश मातनहेलिया मेमोरियल ट्रस्ट एवं सामाजिक सांस्कृतिक वैज्ञानिक विकास एवं शोध संस्थान पाथेय के संयुक्त तत्वावधान में सद्भावना एवं समरसता समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में शास्त्रोक्त विधि से विद्या की देवी माँ वाग्देवी का पूजन किया गया और सात सुरों के अभूतपूर्व संयोजन के साथ संगीत की विभिन्न विधाओं में गायन एवं वादन का विशेष कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर वसंतोत्सव को बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह ‘मोती सिंह’ उपस्थित रहे, जिन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर जोर दिया।विशिष्ट अतिथि के रूप में एम. डी. पी. जी. कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद मिश्रा उपस्थित रहे।इस अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिष्ठित लोग भी उपस्थित रहे, जिनमें शामिल थे—सरदार मंजीत सिंह, दुर्गेश योगी, ओम प्रकाश त्रिपाठी, अमित शुक्ल, राजमूर्ति सिंह, सौरभ सुनील प्रभाकर, राज नारायण शुक्ल, राजन चंदन सिंह (कपड़ा बैंक के आलोक सिंह), डॉ. शाहिदा खान, मैडम नलिनी थियोफिलस, चंद्रू डिसूजा, शांतनु सिंह, रवि गुप्ता, मंजीत सिंह गोविंद, मंजीत सिंह छाबड़ा पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा हरिओम मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी, भाजपा पदाधिकारी रामजी मिश्रा, अनुराग मिश्रा, अशोक मिश्राकांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष सरोज कश्यप, पूर्व प्रमुख अजय सिंह गुड्डन उपस्थित रहे।इस अवसर पर डॉ शिवानी मातनहेलिया ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए आयोजन की सफलता के लिए सहयोग देने वालों का धन्यवाद ज्ञापित किया।