कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी का किया स्वागत
मोदी सरकार बैंकों को पूंजीपतियों के लिए सीमित करना चाहती है – प्रमोद तिवारी

गाँव लहरिया न्यूज़/लालगंज, प्रतापगढ़।
कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक रविवार को लालगंज स्थित कैंप कार्यालय में हुई, जिसमें पार्टी अभियानों पर चर्चा की गई। इस दौरान कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डॉ. नीरज त्रिपाठी और प्रमोद तिवारी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रमोद तिवारी ने डॉ. नीरज को संघर्षशील नेता बताते हुए उनके चयन के लिए सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और राष्ट्रीय प्रभारी अविनाश पांडेय का आभार जताया।केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार बैंकों को संशोधन अधिनियम के जरिए पूंजीपतियों के लिए सीमित करना चाहती है। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने जनता के लिए बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया था, लेकिन अब सरकार इसे कॉर्पोरेट के हित में बदल रही है।उन्होंने संभल हिंसा को लेकर भाजपा सरकार पर माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।बैठक की अध्यक्षता केडी मिश्रा और संचालन ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने किया। इस अवसर पर महेंद्र शुक्ला, प्रेम शंकर द्विवेदी, इम्तियाज अहमद, हलीम खान, रामरतन तिवारी, सलमान खान, अमित सिंह पंकज, संतोष द्विवेदी समेत कई नेता मौजूद रहे।