भारतीय जनता पार्टी द्वारा पट्टी विधानसभा में आयोजित हुआ सक्रिय सदस्य सम्मेलन

पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप मोती सिंह ने किया संबोधित, कार्यकर्ताओं में भरा जोश

गाँव लहरिया न्यूज़ /मानवेन्द्र प्रताप सिंह ‘माना’/पट्टी

भारतीय जनता पार्टी द्वारा पट्टी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ब्लॉक सभागार पट्टी में सक्रिय सदस्य सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। यह सम्मेलन संगठनात्मक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में सक्रिय सदस्य, मंडल अध्यक्षगण, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता माननीय राजेंद्र प्रताप मोती सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबा बेलखरनाथ धाम के पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार शुक्ला ने की।इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री आशीष श्रीवास्तव, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष पवन सिँह, जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव, पट्टी ब्लॉक प्रमुख राकेश कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह, नगर पंचायत पट्टी अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल, रामगंज अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, आसपुर देवसरा ब्लॉक प्रमुख कमलाकांत यादव, जिला पंचायत सदस्य गिरीश जायसवाल एवं संजय पाल, वीर शिवम सिंह तथा विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष व प्रतिनिधिगण विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया।

मुख्य अतिथि ने संगठन की उपलब्धियां गिनाईं

मुख्य अतिथि माननीय मोती सिंह ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने 45 वर्षों की यात्रा पूर्ण कर 46वें वर्ष में प्रवेश कर लिया है। इन वर्षों में पार्टी ने देश की राजनीति को नई दिशा दी है और भारत को वैश्विक मंच पर गौरवपूर्ण स्थान दिलाया है। उन्होंने कहा कि आज भारत का डंका विश्वभर में बज रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है, चाहे वह रक्षा हो, शिक्षा, स्वास्थ्य, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया या ग्रामीण विकास।

जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं की सराहना की

भाजपा जिला अध्यक्ष श्री आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि प्रतापगढ़ जनपद कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम के कारण काशी क्षेत्र में सक्रिय सदस्यता के मामले में प्रथम स्थान पर है। उन्होंने कहा कि “हमारे कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं। आज हर बूथ पर, हर घर पर भाजपा का झंडा लहरा रहा है, यह हमारे कार्यकर्ताओं की लगन, निष्ठा और मेहनत का प्रतिफल है।”

“एक देश, एक चुनाव” पर विचार

पूर्व जिला अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में “एक देश, एक चुनाव” की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बार-बार चुनाव होने से देश की विकास प्रक्रिया बाधित होती है। यह नीति देश की राजनीतिक स्थिरता, संसाधनों की बचत और सुशासन की दिशा में एक बड़ा कदम होगी।

विभिन्न मंडलों से बड़ी भागीदारी

सम्मेलन में पट्टी मंडल अध्यक्ष रमेश चंद्र स्वर्णकार, नारायणपुर मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र बहादुर सिंह, बाबा बेलखरनाथ मंडल अध्यक्ष लवलेश पांडे, आसपुर देवसरा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र खरवार, रामकोला मंडल अध्यक्ष राम आसरे शुक्ला, जिला योजना समिति सदस्य रामचरित्र वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवकुमार वर्मा, अब्बास अली राइम, बादल सिंह, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष नीतू सिंह, शाहिद सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत उत्साहवर्धक रहा। कार्यकर्ताओं में संगठन के प्रति निष्ठा, आगामी चुनावों के लिए तैयारियां और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।

 

Related Articles

Back to top button