प्रतापगढ़ में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के खिलाफ हुई अभद्र टिप्पणी, दर्ज हुई FIR

भाजपा महिला मोर्चा काशी प्रांत की कोषाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने खोला मोर्चा

गाँव लहरिया प्रतिनिधि/ लालगंज

देश की राजधानी की मुख्यमंत्री और भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा गुप्ता पर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी कर अगई गांव निवासी जितेन्द्र यादव ने न केवल सामाजिक मर्यादा को लांघा, बल्कि राजनीतिक गरिमा को भी ठेस पहुंचाई है। यह घटना 7 अप्रैल की है, जब यादव ने अपने फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट की, जो बेहद आपत्तिजनक और उकसाने वाली बताई जा रही है।

इस शर्मनाक हरकत के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा काशी प्रांत की कोषाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने साफ कहा कि महिलाओं और शीर्ष जनप्रतिनिधियों के खिलाफ इस तरह की अभद्रता अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रतिभा सिंह ने लालगंज पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

इस मामले में लालगंज कोतवाली के एसओ अकुण सिंह ने जानकारी दी कि तहरीर को साइबर थाने भेजा गया है, और वहीं से विधिक कार्रवाई की जाएगी।

भाजपा कार्यकर्ताओं में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। पार्टी के कई पदाधिकारियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो महिला मोर्चा सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगा। सोशल मीडिया पर सार्वजनिक छवि धूमिल करने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Back to top button