राशिफल: 03 मार्च 2023 शुक्रवार

आज की ग्रह गोचर स्थिति के अनुसार चन्द्रमा मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं जो बुध ग्रह की प्रथम राशि है। ज्योतिषाचार्य पंडित ऋषिकेश शुक्ल के अनुसार आज मेष राशि की आय व्यय में समानता रहेगी। वृष राशि को आज अपनी चिन्ताओं से मुक्ति मिलेगी। मिथुन राशि के लोग आज उम्मीद से अधिक धन कमाएंगे। कर्क राशि के लोग जीवन साथी के साथ तालमेल बनाये रखेंं। सिंह राशि को मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। कन्या राशि के लोग अपना कार्य पूर्ण आत्मविश्वास के साथ करेंंगे। तुला राशि को मन में प्रसन्नता रहेगी। वृश्चिक राशि की जमा पूंंजी मेंं वृद्धि होगी। धनु राशि के लोग आज थकान और आलस्य का शिकर रहेंंगे। मकर राशि आज स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहेंं। कुम्भ राशि के लिए सप्ताह का सर्वश्रेष्ठ दिन है आज। मीन राशि आज व्यर्थ के धन खर्च से बचेंं।शेयर बाजार सामान्य रहेगा। कागज, फल, सब्जी सूखे मेवा के बाजार भाव में तेजी रहेगी।

नारायण ज्योतिष परामर्श एवं अनुसंधान केंद्र फूलपुर प्रयागराज
सम्पर्क सूत्र 9450591477, 7017486639
मेष -आज आपका आय व व्यय समान रहेगा।आज का दिन आपकी व्यापार के लिए समान्य रहेगा। प्रेम संबंधों में निश्चित रूप से सुधार होगा। लंबी यात्रा रद्द होगी। यदि आप विद्यार्थी हैं तो आपके सहपाठी आपकी पढ़ाई में सहायता करेंगे। यदि आप घर खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इसे स्थगित रखें। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।
वृष – आज आपकी कार्य स्थिति में सुधार होगा। आपको अपनी चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। आपके पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आपको ऐसे महत्वपूर्ण लोगों से सहयोग प्राप्त होगा जो आपके कार्य की स्थिति को सुधार सकते हैं। अपनी माता के स्वास्थ्य का समुचित रूप से ध्यान रखें। विद्यार्थी वर्ग अपने अध्ययन कार्य में एकाग्रचित होंगे। आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग होगा।
मिथुन -आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आप अपनी उम्मीदों से अधिक धन कमाएंगे। आपका भाग्य आपका निरंतर साथ देगा। आपके अपने जीवनसाथी से संबंध बिगड़ सकते हैं। इसलिए सावधान रहें। अन्यथा भविष्य में कड़वाहट बढ़ सकती है। आपको अपने संतान से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा या उन्हें उन्हें एक पुरस्कार या समाज में सम्मान प्राप्त होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन कुछ मानसिक परेशानी रहेगी।
कर्क-आज आप वाहन चलाते हुए, सड़क पर चलते हुए तथा कार्य करते हुए सतर्कता बरतें। आज का दिन निवेश करने के लिए शुभ नहीं है। जीवनसाथी से तालमेल बनाये रखें। कुछ अनावश्यक तनाव रह सकता है। अनावश्यक वाद विवाद से बचें। किसी अशुभ समाचार से निराशा हो सकती है। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।
सिंह -आज का दिन जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त करने के लिए उत्तम है। आपको निश्चित रूप से सहयोग प्राप्त होगा। पढ़ाई के लिए दिन अनुकूल है। व्यापारी वर्ग को नए सांझेदार के साथ उन्नति प्राप्त होने के आसार हैं। यह समय जमा पूंजी को बढ़ाने के लिए श्रेष्ठ है। परंतु सट्टे पर निवेश के लिए शुभ नहीं है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। खाने पीने के मामले में सावधान रहें।
कन्या-आज का दिन विद्या में सफलता प्राप्ति के लिए श्रेष्ठ है। नौकरी करने वाले लोग अपना कार्य पूर्ण आत्म विश्वास के साथ करेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके मन में प्रसन्नता व उत्साह बना रहेगा। किसी पारिवारिक या सामाजिक उत्सव में भाग लेंगे। व्यापारी लोग अपने व्यापार में उन्नति के उद्देश्य से किसी लंबी यात्रा पर जाएंगे।
तुला -आज का दिन विद्यार्थि वर्ग को विद्या सफलता प्राप्ति के लिए श्रेष्ठ है। नौकरी करने वाले लोग अपना कार्य पूर्ण आत्म विश्वास के साथ करेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके मन में प्रसन्नता व उत्साह बना रहेगा। किसी पारिवारिक या सामाजिक उत्सव में भाग लेंगे खिलाड़ी लोग अपने खेल में अपने श्रेष्ठतम प्रदर्शन के लिए सम्मान या पदक प्राप्त करें।
वृश्चिक-आज के दिन आप अपने तनाव और समस्याओं से निजात पा लेंगे। आज का दिन आप अपने परिवार और मित्रों के साथ आनंदित रहेंगे। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम या पारिवारिक उत्सव में भाग ले सकते हैं। कोई नया वाहन खरीदेंगे या अपने माता पिता से धन प्राप्त कर सकते हैं। आपके संबंध आपकी माता जी से शुभ बने रहेंगे। आपकी जमा पूंजी में वृद्धि के लिए आज का दिन उत्तम है।
धनु– आज आप थकान और आलस्य का शिकार रहेंगे। आपके आत्मविश्वास की बढ़ोतरी होगी। आपके द्वारा लिया गया एक कठिन निर्णय आपसे कड़ी मेहनत करवाएगा। आपको धन कठिन मेहनत से ही प्राप्त होगा। जीवनसाथी से संबंध मधुर बने रहेंगे। संतान से भी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। विद्यार्थीजन अपने उद्देश्य की पूर्ति में सफल होंगे।
मकर -आज आप जोश और हिम्मत से कुछ असाधारण कार्यों में अपना हाथ डालेंगे। कुछ छोटी यात्राएं भी करेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। यदि आप एक वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इसे स्थगित कर दें। आपके संबंध आपके जीवन साथी से किसी विवाद के कारण तनावग्रस्त हो सकते हैं।
कुम्भ -आज आपका सप्ताह का सर्वश्रेष्ठ दिन है। निश्चित रूप से आप समाज में मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। व्यापारियों को आज निश्चित रूप से अनेक लाभ होने की संभावनाएं हैं। यह समय सट्टे में निवेश करने के लिए शुभ है। आप अपने आत्मनिर्भर रहेंगे। कुल मिलाकर दिन आपके लिए प्रसन्नतादायक रहेगा। सभी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लिए जाएं तो अच्छा रहेगा।
मीन – आज आपका व्यय आपकी आय से अधिक रहेगा। व्यर्थ के धन खर्च से बचें वरना आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा। आपके छोटे भाई बहन आपको नुक्सान पहुंचाने की चेष्टा कर सकते हैं। आपके जीवनसाथी से संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। इसलिए स्वयं पर नियंत्रण रखें और व्यर्थ के वाद विवाद से बचें अन्यथा आपके घर का वातावरण प्रभावित हो सकता है। आज का दिन आपके स्वास्थ्य व निवेश कार्य के लिए शुभ नहीं रहेगा।
पंचांग
03 मार्च 2023
दिन- शुक्रवार
फाल्गुन शुक्ल पक्ष
तिथि -एकादशी (११)
शक- 1944
सम्वत -2079
सूर्योदय -6:58
सूर्यास्त -06:10
नक्षत्र – पुनर्वसु
योग – सौभाग्य
करण- विष्टि
राशि – मिथुन
अग्निवास -पालात
सूर्य राशि – कुंभ
अयन-उत्तरायण
गोल -दक्षिण
ऋतु – वसंतऋतु
राहुकाल – 11:05पूर्वाहन से 12:34 अपराह्न् तक
अभिजीत मुहूर्त -12:10अपराह्न से 12:58अपराह्न तक
सर्वार्थ सिद्धि योग 6:45 से 15:43घटी पल तक