शोक सभा का आयोजन, प्रो. ऊषा उपाध्याय को दी गई श्रद्धांजलि

स्वर्गीय पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की पुत्रवधू एवं स्वर्गीय क्रांति कुमार उपाध्याय की पत्नी, प्रो. ऊषा उपाध्याय

गाँव लहरिया न्यूज़/पट्टी

स्थानीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पट्टी के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की पुत्रवधू एवं स्वर्गीय क्रांति कुमार उपाध्याय की पत्नी, प्रो. ऊषा उपाध्याय का आज प्रातः 8:30 बजे लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

उनके निधन की सूचना मिलते ही महाविद्यालय परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। पूर्वाह्न 11 बजे महाविद्यालय में एक शोक सभा का आयोजन किया गया, जहां दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।महाविद्यालय प्रबंध समिति के संरक्षक पं. श्याम किशोर शुक्ल, प्रबंधक प्रशांत देव शुक्ल और प्राचार्य प्रो. अखिलेश कुमार पाण्डेय ने प्रो. ऊषा उपाध्याय के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने इसे महाविद्यालय परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दे।इस शोक सभा में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक, कर्मचारी और छात्र उपस्थित रहे।इसकी जानकारी महाविद्यालय के जनसूचना अधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार मिश्र ने दी।

 

 

Related Articles

Back to top button