23 मार्च को मुलुंड में होगा भव्य होली मिलन समारोह, बैठक संपन्न
संस्कृति और भाईचारे को मजबूत करने का हो रहा प्रयास

मुंबई (संवाददाता)। हिंदी सामाजिक संस्था (रजि.) द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन 23 मार्च 2025 को लायंस क्लब ग्राउंड, मुलुंड पश्चिम में किया जाएगा। यह कार्यक्रम शाम 5:30 बजे से शुरू होकर रात 10 बजे तक चलेगा। इस आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए संस्था की महत्वपूर्ण बैठक क्रिस्टल हॉल, जवाहर टॉकीज, मुलुंड पश्चिम में संपन्न हुई। बैठक के बाद सभी सदस्यों ने एक साथ बैठकर अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त व्यंजन लिट्टी-चोखा का आनंद लिया। बैठक का संचालन संस्था के अध्यक्ष अविनाश पांडेय ने किया।
संस्कृति और भाईचारे को मजबूत करने का प्रयास
संस्था के अध्यक्ष अविनाश पांडेय ने अपने संबोधन में कहा,”होली मिलन सिर्फ रंगों और उमंगों का त्योहार नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और भाईचारे को मजबूत करने का एक माध्यम है। हमारा उद्देश्य हिंदी भाषी समाज की संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखना है। इस आयोजन के जरिए हम अपनी सामाजिक एकता को और मजबूती देंगे और अपनी सांस्कृतिक विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाएंगे।”संस्थापक संतोष तिवारी ने इस अवसर पर कहा,”हम सबको मिलकर इसे भव्य और ऐतिहासिक बनाना है, ताकि समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश जाए।”
कार्यक्रम को भव्य बनाने की योजना
बैठक में निर्णय लिया गया कि इस समारोह को यादगार और भव्य बनाने के लिए समाज के प्रमुख कलाकारों और गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया जाएगा। इस अवसर पर सा रे गा मा पा रंग पुरवइया विजेता सुजीत गौतम, छोटे खेसारी दीपक सुहाना, सुप्रसिद्ध गायिका प्रियंका मिश्रा और प्रसिद्ध गायक सुशील मिश्रा मासूम अपनी शानदार प्रस्तुतियां देंगे, जिससे यह कार्यक्रम सांस्कृतिक रूप से और भी समृद्ध होगा।
समाज की भागीदारी से बनेगा ऐतिहासिक आयोजन
बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने इस आयोजन को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का संकल्प लिया। सभी ने एक सुर में कहा, “एक रहेंगे, साथ रहेंगे”, जिससे समाज की एकता और भाईचारे को मजबूती मिलेगी और समाज का खोया हुआ सम्मान पुनः प्राप्त होगा।
बैठक में प्रमुख पदाधिकारियों की भागीदारी
इस बैठक में एड. संतोष दुबे, विजय सिंह, अनिल शुक्ला, मनीष तिवारी, आर.डी. यादव, डॉ. बाबूलाल सिंह, दयाशंकर सिंह, मनीष पाठक, संजय शर्मा, अमित पाल, सौरभ गुप्ता, अखिलेश सिंह सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने तैयारियों को लेकर मार्गदर्शन दिया।
महिला विंग से कविता सिंह, बबिता गुप्ता सहित अन्य महिलाओं ने समाज की महिलाओं की भागीदारी पर जोर देते हुए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम स्थल और समय
स्थान: लायंस क्लब ग्राउंड, मुलुंड पश्चिम
तारीख: 23 मार्च 2025
समय: शाम 5:30 बजे से 10 बजे तक
आयोजन समिति ने समाज के सभी लोगों से अपील की है कि वे समय पर पहुंचें और इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने में अपना योगदान दें।
समाज के लिए संदेश
संस्था के पदाधिकारियों ने समाज के सभी लोगों से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस आयोजन में शामिल होकर सामाजिक एकता, प्रेम और भाईचारे को मजबूत करें। यह आयोजन समाज को एक नई पहचान देगा और सशक्त एवं संगठित समाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।