पट्टी नगर में बाबा साहब अंबेडकर जयंती पर शोभा यात्रा का भव्य स्वागत

शिव शक्ति जन कल्याण ट्रस्ट द्वारा चौक पर किया गया शरबत वितरण व जनसमूह का अभिनंदन

गाँव लहरिया न्यूज़/पट्टी

बोधिसत्व, भारत रत्न एवं भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के पावन अवसर पर नगर में शोभा यात्रा का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। नगर भ्रमण पर निकली शोभा यात्रा का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया।

इसी क्रम में नगर पंचायत पट्टी स्थित प्रमुख चौक पर शिव शक्ति जन कल्याण ट्रस्ट के तत्वावधान में शोभा यात्रा में सम्मिलित विशाल जनसमूह का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। ट्रस्ट की ओर से शरबत वितरण कर आगंतुकों का अभिनंदन वंदन किया गया।

कार्यक्रम में ट्रस्ट अध्यक्ष संतोष पुष्पाकर, सुरेश पुष्पाकर, नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल, सभासद बी.के. सिंह,  रजनीश मौर्य, राजेश सरोज, संजीवन सोनी, मोहम्मद कैफ सहित नगर के प्रतिष्ठित व्यापारीगण— पिंटू माली, गोपाल जैन, प्रमोद मौर्य, बजरंग सिंह, राम दयाल जायसवाल, ऊदल चौरसिया व सुधीर श्रीवास्तव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button