शिवमय हुई पट्टी, महारुद्राभिषेक के बाद हुआ भव्य भंडारा

नगरवासियों में दिखा उत्साह, चेयरमैन अशोक जायसवाल की हो रही सराहना

गाँव लहरिया न्यूज़/पट्टी

पट्टी नगर में आयोजित श्री शिवमहापुराण कथा के समापन के बाद महारूद्राभिषेक पूजन का आयोजन किया गया।जिसमें पट्टी नगर के सभी शिव मन्दिर पर क्रमशः सामूहिक रूद्राभिषेक पूजन किया गया ।प्रथम पाली में नगर के दस मन्दिरों पर पूजन हुआ जिसमें पट्टी कोतवाली मन्दिर में प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार,टोनी जायसवाल,दीपक गुप्ता, बीबीपुर में स्थित मन्दिर पर अधिवक्ता रोशन सिंह प्रमुख यजमान रहे,शिवतारा मन्दिर पर यजमान संजय सिंह रहे,सिविल लाइन मन्दिर पर दुर्गा प्रसाद सोनी,मौर्य नगर मन्दिर पर पप्पू मौर्य,रमापति मौर्य,अमित सोनी,भारत सिंह इण्टर कालेज में वीर शिवम सिंह,मनोज गोस्वामी के मन्दिर पर मनोज गोस्वामी  और अशोक श्रीवास्तव मुख्य यजमान रहे।

दूसरी पाली में मौर्य नगर मन्दिर में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह ‘मोती’ ,रायपुर रोड पर सभासद संतोष पुष्पाकर,तनुज जायसवाल,सुधीर श्रीवास्तव,रमापति चौरसिया,राजीव प्रताप सिंह,प्रेम जायसवाल,पावर हाउस शिव मन्दिर में जेई विद्युत जयराज सिंह,राम जानकी मंदिर पर अमित सोनी,मां काली मन्दिर में रजनीश श्रीवास्तव,बड़े हनुमान मन्दिर पर ओमप्रकाश जायसवाल,बीबीपुर मन्दिर पर विपिन कुमार सिंह,मृत्युन्जय सिंह ने पूजन किया ।

 

तीसरी पाली में कांशीराम कालोनी में राम चरित्र वर्मा,पुरानी पट्टी में सभासद राजेश सरोज,शिव सोनी,बचान सोनी,मेला ग्राउंड में प्रधान आनन्द शुक्ला,आलोक मिश्रा,पुष्पाकर बस्ती में में गुड्डू माली,नगर पंचायत कार्यालय स्थित मन्दिर में अशोक सोनी,वार्ड नं 7 में प्रमोद जायसवाल,डिग्री कालेज के सामने आलोक सोनी,महेश जायसवाल ने पूजन किया।

पूजन के दौरान नगर पंचायत के कर्मचारी भी दिखे उत्साहित

पूजन के दौरान नगर पंचायत पट्टी के कर्मचारी भी तन्मयता से भक्ति विभोर नजर आए नगर पंचायत कर्मचारी अम्बरीष प्रजापति,इन्द्रजीत सिंह,संजय सिंह,महेन्द्र सिंह,राकेश सरोज,मुन्ना सहित अन्य कर्मचारी उत्साहित नजर आए ।

नगर पुरोहित पण्डित श्याम शंकर दूबे के नेतृत्व में टीकरमाफी आश्रम के प्रशिक्षित आचार्यों ने विधिवत् मंत्रोंचार के साथ पूजन सम्पन्न कराया।

रूद्राभिषेक पूजन के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल ने टहलकर सभी शिव मन्दिरों पर जलाभिषेक किया और पट्टी नगर क्षेत्र के कल्याण की प्रार्थना किया ।पूजन के दौरान पूर्व सभासद रमेश सोनी,सभासद सजीवन सोनी,सभासद गौरव श्रीवास्तव,शीतला सरोज,अनुज जायसवाल,राजेश ऊमरवैश्य,राजाराम सिंह,राजन ऊमरवैश्य सक्रिय रूप में उपस्थित रहे ।

सामूहिक रुद्राभिषेक के बाद आयोजित हुआ भव्य भंडारा

पट्टी नगर में सामूहिक रूद्राभिषेक पूजन के बाद मेन रोड पर डिग्री कालेज के सामने विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया भण्डारे में प्रमुख रूप से महेश जायसवाल,आलोक सोनी,डब्लू शर्मा,महन्त शर्मा,गौरव श्रीवास्तव,गोलू जायसवाल,पप्पू जायसवाल,राकेश ऊमरवैश्य,जय ऊमरवैश्य,हर्ष जायसवाल,रीशू जायसवाल,पुट्टीलाल गुप्ता,आशीष सोनी, बब्लू शर्मा,मामा खण्डेलवाल,राम आसरे जायसवाल,रिंकू पाठक,अभिषेक शर्मा समेत तमाम बाबा के भक्त मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button