बालेंद्र भूषण पांडेय बने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएसन के पट्टी इकाई के अध्यक्ष

पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह की मौजूदगी में ब्लॉक सभागार में संपन्न हुआ शपथ ग्रहण समारोह

गाँव लहरिया न्यूज़/पट्टी

ग्रामीण पत्रकारिता के क्षेत्र में पत्रकारों के हित व संरक्षण का कार्य करने वाले ग्रामीण पत्रकार एसोसियेसन की पट्टी इकाई का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन ब्लॉक सभागार में किया गया। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह, एसोसियेसन के जिलाध्यक्ष रंजन तिवारी,पट्टी उप जिला अधिकारी तनवीर अहमद व क्षेत्राधिकारी आनंद कुमार राय  सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की पट्टी इकाई में किसको मिली कौन सी जिम्मेदारी??

प्राप्त जानकारी के अनुसार  एसोसिएशन की पट्टी इकाई के संरक्षक के रूप में अशोक कुमार सिंह, सह संरक्षक विनोद तिवारी, अध्यक्ष बालेंद्र भूषण पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमरजीत शर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष रविंद्र मिश्रा, राकेश तिवारी उपाध्यक्ष महेंद्र द्विवेदी, महामंत्री डॉ शकील अहमद, सह मंत्री अजीत तिवारी, कोषाध्यक्ष सत्यनारायण खंडेलवाल, आय व्यय निरीक्षक ज्ञान सिंह, प्रचार मंत्री आशीष त्रिपाठी, कार्यालय प्रभारी रमाकांत पांडेय, प्रांतीय प्रतिनिधि बृजेश सिंह, मीडिया प्रभारी महंत शर्मा, जिला प्रतिनिधि राजदेव यादव, राकेश तिवारी सदस्य गण – राम सिंह यादव, अनिल तिवारी, अभिषेक तिवारी, शीतला प्रसाद चौरसिया, सुभाष गौड़, मुकेश पांडेय, आशुतोष तिवारी, नवीन मिश्र, मनीष चौरसिया, विशाल तिवारी, अनिल कुमार वर्मा, धनंजय तिवारी, अखिलेश पांडे ने शपथ ली।

Related Articles

Back to top button