भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव का भव्य स्वागत समारोह आयोजित

पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह 'मोती सिंह' ने उन्हें 51 किलो की माला पहनाकर एवं चांदी का मुकुट पहनाकर किया सम्मानित

गाँव लहरिया न्यूज़/पट्टी

बुधवार को नगर के विवाह मंडप के पीछे परिसर में भाजपा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह ‘मोती सिंह’ ने उन्हें 51 किलो की माला पहनाकर एवं चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया।कार्यक्रम में पूर्व मंत्री ने कहा कि आशीष श्रीवास्तव की संगठन के प्रति निष्ठा और समर्पण प्रशंसनीय है। उन्होंने भरोसा जताया कि उनके नेतृत्व में पार्टी और मजबूत होगी।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने पट्टी विधानसभा के लोगों का अभिनंदन करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के समर्थन और परिश्रम से ही संगठन को मजबूती मिलती है। उन्होंने सभी से आगामी चुनावों में पार्टी की सफलता सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

समारोह में वरिष्ठ भाजपा नेता पवन सिंह,नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल,  पट्टी ब्लॉक प्रमुख राकेश कुमार सिंह ‘पप्पू’, रामचरित्र वर्मा, राम आसरे शुक्ला, शिव कुमार चौरसिया, विनोद पांडेय, कमलाकांत तिवारी, मुन्ना सिंह, देवेंद्रनाथ पांडेय, जितेंद्र सिंह, बुदुल सिंह, अवधेश सिंह, मण्डल अध्यक्ष रमेश सोनी,अलोक सोनी, पंकज सिंह ‘राजू’ मनोज कुमार खंडेलवाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

जिलाध्यक्ष के रूप में दूसरी बार नियुक्ति

गौरतलब है कि आशीष श्रीवास्तव को भाजपा का जिलाध्यक्ष दूसरी बार नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) में नगर मंत्री और भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रह चुके हैं। उनकी संगठनात्मक क्षमता और सक्रियता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।इस भव्य स्वागत समारोह ने कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा और सभी ने पार्टी को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

 

 

Related Articles

Back to top button