भाजपा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष का पट्टी नगर में होगा स्वागत

मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह होंगे मौजूद

पट्टी। दिनांक 26 मार्च 2025 को प्रातः 10 बजे रायपुर रोड स्थित विवाह मंडप में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव के सम्मान में स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा।समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह होंगे। इस कार्यक्रम की जानकारी नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल ने दी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

 

 

Related Articles

Back to top button