समीक्षा बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव वा जिलाप्रभारी कौशलेन्द्र पटेल की उपस्थिति में संपन्न हुई समीक्षा बैठक

गाँव लहरिया न्यूज़/प्रतापगढ़

विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद भाजपा लगतार अपने सदस्यों की संख्या बढ़ाने के लिए ज़मीनी स्तर पर कार्य कर रही है। ब्लॉक सभागार में सदस्यता अभियान के तहत समीक्षा बैठक की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह ने आए हुए सभी पार्टी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, सेक्टर प्रभारी, बूथ अध्यक्ष,ग्राम प्रधान,क्षेत्र पंचायत सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सब भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कंधे से कंधा मिलाकर भारत को विश्व गुरु बनाने में अपनी भूमिका निभाएंगे और इस सदस्यता अभियान को हम सब मिलकर पूरा करेंगे जितना पूरे जनपद प्रतापगढ़ में सदस्य बनाए जाएंगे उतने सदस्य सिर्फ विधानसभा पट्टी में बनाए जाएंगे यह हम सब का प्रण है।

इmस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, जिला प्रभारी कौशलेंद्र पटेल, जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह,अशोक श्रीवास्तव,  ब्लॉक प्रमुख पट्टी राकेश सिंह, ब्लॉक प्रमुख बाबा बेलखरनाथ धाम सुशील सिंह, आसपुर देवसरा ब्लाक प्रमुख कमलाकांत यादव, नगर पंचायत पट्टी अशोक जयसवाल, नगर पंचायत रामगंज राकेश सिंह,  मंडल अध्यक्ष लवलेश मंडल अध्यक्ष रामआसरे शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य पूनम इंसान, गिरीश जायसवाल,  मुन्ना सिंह, राजा अर्जुन, राजू तिवारी, अनिल सिंह, मंच का संचालन राम चरित्र वर्मा ने किया इस अवसर पर पूरा सभागार कार्यकर्ताओं से खचा खच भरा रहा।

Related Articles

Back to top button