पट्टी : पूर्व कैबिनेट मंत्री “मोती सिंह” ने किया सदस्यता अभियान का शुभारम्भ

पट्टी मंडल मे भाजपा सदस्यता अभियान चलाकर सैकड़ो लोगो को दिलाई गयी भाजपा की सदस्यता

गांव लहरिया न्यूज/अतुल पुजारी

भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर मे चलाये गए सदस्यता अभियान को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री ने केंद्रीय कार्यालय दिल्ली मे प्रधानमंत्री का प्रथम सदस्य के रूप मे सदस्यता ग्रहण करने के बाद नगर पंचायत पट्टी मे सैकड़ो लोगो को भाजपा की सदस्यता दिलाकर, मुहीम को बढ़ाया आगे।

भाजपा सदस्यता अभियान के शुभारम्भ को लेकर पट्टी मंडल मे सूबे के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप “मोती सिंह” कि अगुवाई मे सदस्यता अभियान के तहत सैकड़ो लोगो को सदस्यता दिलाई गयी। इसी बीच उन्होंने बताया कि देश में 18 करोड़ से ज्यादा लोगों को सदस्य बनाने के लिए भाजपा लगातार अभियान चला रही है। विश्व के सबसे बड़े राजनेता हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी जिन्हे देश ने तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का मौका दिया है। आज उन्ही के द्वारा केंद्रीय कार्यालय पर प्रथम सदस्य के रूप मे सदस्यता ग्रहण किया जायेगा। जिसके बाद हम सभी कार्यकर्ताओ के द्वारा इस महाअभियान का अनुसरण किया जाएगा। भाजपा पार्टी नहीं विचार है, इसलिए सभी वर्ग के लोगों को पार्टी से जोड़ना जरूरी है। इस सदस्यता अभियान से हमारी पार्टी समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों तक पहुंचकर उन्हें जोड़ेगी।

अभियान के दौरान नए और पुराने सदस्य मिलकर देश को आगे बढ़ाने का संकल्प लेंगे। इस अभियान से पार्टी को पुनर्जीवित करने और लोकतांत्रिक तरीके से कैसे देश चलता है इसका उदाहरण पेश किया जाएगा। अभियान के दौरान हमारे पार्टी के नेता व सभी कार्यकर्ता गली -मोहल्ले, बाजारो व शहरों से लेकर विभिन्न संस्थानो में जाकर लोगों से सदस्य बनने की अपील करेंगे।

उन्होंने कहा कि तीन चरणों मे होने वाले इस महाअभियान का आज दो सितंबर को माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा शुभारम्भ हुआ है। जो महीने के क्रमशः 15-15 दिन चलेगी। यह सदस्यता अभियान भाजपा परिवार द्वारा प्रत्येक 6 वर्षो के बाद चलाया जाता है ।

पूर्व मंत्री ने इस दौरान मोबाइल संख्या 8800002024 पर मिस्ड कॉल कर सैकड़ो लोगो को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इसी बीच उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त www.bjp.org पर जाकर भी आवेदन व नमो एप से भी ऑनलाइन फॉर्म भरकर भाजपा का सदस्य बन सकते हैं।

आयोजित सदस्यता समारोह में ब्लाक प्रमुख पट्टी राकेश सिंह, नगर अध्यक्ष रामगंज राकेश सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पंकज सिंह राजू,,मंडल अध्यक्ष रामकोला राम आसरे शुक्ला, मंडल अध्यक्ष पट्टी राम चरित्र वर्मा, अधिवक्ता विपिन सिंह, अरविन्द सिंह, पट्टी व्यापार मंडल अध्यक्ष रामजी उमरवैश्य, बृजेश सिंह, शिव प्रसाद सिंह, रमाशंकर जायसवाल, सुभाष सोनी, रमेश चंद्र जायसवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवकुमार वर्मा, अब्बास अली राइन, डॉ लाल सिंह, प्रदोष नारायण तिवारी, मुन्ना सिंह, अरविंद सिंह, लाखन सिंह, मनोज श्रीवास्तव महामंत्री रामकोला सहित सैकड़ो की संख्या में उपस्थित रहे |

Related Articles

Back to top button