भगवान परशुराम जयंती पर शोभायात्रा में शामिल होंगे पूर्व मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह

गाँव लहरिया न्यूज़ /पट्टी
30 अप्रैल को भगवान विष्णु के छठे अवतार, भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा एवं मूर्ति प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह ‘मोती सिंह’ विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे।नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि शोभायात्रा की तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन समिति ने सभी नगरवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।