चण्डेरिया में 65 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, निःशुल्क दवाएं वितरित

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का हुआ आयोजन

गाँव लहरिया न्यूज़/आशीष सिंह/चण्डेरिया।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चण्डेरिया में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 65 मरीजों का पंजीकरण किया गया। इनमें 4 गर्भवती महिलाएं और 7 वरिष्ठ नागरिक (60 वर्ष से अधिक) शामिल रहे।

मेला प्रभारी डॉ. इकबाल आरिफ ने बताया कि सभी मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें आवश्यक निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं। लैब जांच के तहत 30 मरीजों की जाँच की गई, जिनमें 4 गर्भवती महिलाएं भी थीं। यह जांच लैब टेक्नीशियन काजल नायक द्वारा की गई।

मेले में खांसी, पेट दर्द, उल्टी, जुकाम, बुखार और मलेरिया जैसे लक्षणों वाले मरीजों की संख्या अधिक रही। सभी मरीजों को आवश्यक चिकित्सा सहायता प्रदान की गई।स्वास्थ्य मेले के सफल संचालन में स्टाफ नर्स चंदन सिंह, एएनएम संगीता मौर्या, सरोज कुमारी, आशा कार्यकर्ता अनार कली और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की सक्रिय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button