पूर्व कैबिनेट मंत्री मोती सिंह के जनता दरबार में उमड़ा जनसैलाब

सदर तहसील प्रधान संघ के अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र सिंह सहित सैकड़ों ग्राम प्रधानों ने उनका माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया

मानवेन्द्र प्रताप सिंह ‘माना/’ गाँव लहरिया न्यूज़

पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह के जनता दरबार में सोमवार को जनसैलाब उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपने प्रिय नेता से मिलकर समस्याएं साझा कीं और विकास कार्यों को लेकर सुझाव भी दिए।

गाँव लहरिया से विशेष बातचीत में पूर्व मंत्री ने कहा, “क्षेत्र की जनता का मुझ पर भरोसा ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। जनता की सेवा के लिए मैं हमेशा तत्पर और उपलब्ध हूँ।”

प्रधान संघ अध्यक्ष ने माल्यार्पण कर किया स्वागत

इस अवसर पर सदर तहसील प्रधान संघ के अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र सिंह सहित सैकड़ों ग्राम प्रधानों ने उनका माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। दरबार में क्षेत्रीय विकास, सड़क, स्वास्थ्य, सिंचाई और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर गंभीर चर्चा हुई।गौरतलब है कि पूर्व मंत्री इन दिनों राजनीतिक सुर्खियों में हैं। हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से उनकी मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जिसके बाद उनके समर्थकों में नया जोश देखा जा रहा है।आज के जनता दरबार में उमड़ी भारी भीड़ ने यह स्पष्ट संकेत दिया कि राजेंद्र प्रताप सिंह का जनाधार अब भी मजबूत है और जनता के बीच उनकी स्वीकार्यता बनी हुई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह सक्रियता आने वाले समय में बड़ी भूमिका निभा सकती है।

Related Articles

Back to top button