कुंदनपुर कांड अपडेट : देर रात महिलाओं ने जारी किया था वीडिओ और कोतवाली में तैनात दारोगा इन्द्रेश प्रजापति पर लगाया था गंभीर आरोप.. सुबह महिलाओं पर दर्ज हुई FIR 

पुलिस इतनी बेचारी की पिट कर आ गई??

गाँव लहरिया न्यूज़/पट्टी

प्रतापगढ़ जिले में योगी पट्टी पुलिस को महिलाओं ने मारपीट कर घायल कर दिया। इस घटना में चार पुलिसकर्मी घायल हैं। प्रकरण में आरोपी महिलाओं के खिलाफ पटटी कोतवाली में अपराध संख्या 298/24 पर भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धारा में एफआईआर दर्ज की गयी है।

क्या कहते है सीओ आनंद कुमार राय

सीओ पटटी आनंद कुमार राय ने बताया कि 26 सितंबर को थाने के पुलिसकर्मी महिला उप निरीक्षक के साथ कुंदनपुर गांव में राजू सरोज के घर नोटिस तामील कराने गये थे। इस दौरान राजू सरोज के घर की महिलाओं ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। ईंट पत्थर चलाने लगे। महिलाओं के हमले में चार पुलिसकर्मियों को चोट आयी है। उन्होंने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। घायल पुलिसकर्मियों का इलाज कराया जा रहा है।

देर रात महिलाओं ने जारी किया था वीडिओ और कोतवाली में तैनात दारोगा इन्द्रेश प्रजापति पर लगाया था गंभीर आरोप.. सुबह महिलाओं पर दर्ज हुई FIR

कुंदनपुर गाँव की महिलाओं ने देर रात वीडिओ जारी कर कोतवाली में तैनात दारोगा इंद्रेश प्रजापति पर मारपीट गाली गलौज करने की शिकायत करते हुए न्याय ना मिलने पर आत्महत्या तक करने की बात कही थी। सुबह क्षेत्राधिकारी आनंद कुमार ने वीडिओ जारी करते हुए इस बात की सूचना दी की कुंदनपुर गाँव में महिलाओं ने पुलिस को मारा-पीटा  इस सम्बन्ध में FIR दर्ज किये जानें की भी बात कही।

पुलिस इतनी बेचारी की पिट कर आ गई??

महिलाओं का जारी किया गया वीडिओ सही है.. पुलिस के ऊपर लगाया गया आरोप सही है कि नहीं यह तो वक्त ही बतायेगा फिलहाल पुलिस द्वारा कही गई बातो से एक चर्चा उठी है कि क्या पुलिस इतनी शरीफ थी कि मार खाकर चुप चाप चली आई…..।

Related Articles

Back to top button