पट्टी नगर में अम्बेडकर जयंती की शोभायात्रा का नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया भव्य स्वागत

गाँव लहरिया न्यूज़/पट्टी

संविधान शिल्पी भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती के अवसर पर पट्टी नगर में विभिन्न लोगों द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और डॉ. अंबेडकर के विचारों व योगदान को याद किया।नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल ने शोभायात्रा में पधारे सभी लोगों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें जलपान करवाया। नगरवासियों के प्रति अपनी सेवा भावना को दर्शाते हुए उन्होंने डॉ. अंबेडकर के संदेशों को आत्मसात करने और समाज में समानता, शिक्षा एवं न्याय की स्थापना का आह्वान किया।

 

Related Articles

Back to top button