तरदहा के निखिल त्रिपाठी ने अधिकारी बन बढ़ाया गाँव का मान
दिल्ली पुलिस और केंदीय शस्त्र उप निरिक्षक परीक्षा पास कर किया नाम रोशन
गाँव लहरिया न्यूज़/पट्टी
तरदहा गांव के रहने वाले केडी त्रिपाठी के पौत्र निखिल त्रिपाठी नें दिल्ली पुलिस और केंदीय शस्त्र उप निरीक्षक परीक्षा पास कर नाम रोशन कर दिया है। गाँव लहरिया को जानकारी देते हुए अधिवक्ता मानस त्रिपाठी नें बताया की निखिल बचपन से ही पढ़ाई होनहार था और महज 22 साल की उम्र में उसकी यह तीसरी सफलता है। आपको बता दे की निखिल इसके पहले सेन्ट्रल विजलेंस कमीशन नई दिल्ली मे कार्यरत थे और अब उनका चयन सीपीओ SI दिल्ली के CISF SI की पोस्ट पर हुआ है। निखिल के चयन से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।