रामपुर खास विधायक मोना दीदी के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांटे छाते, केक काटकर दी शुभकामनाएं

मोना दीदी – सदन से सड़क तक आवाज़ उठाने वाली नारी शक्ति का सशक्त स्वरूप हैं- डॉ नीरज त्रिपाठी

गाँव लहरिया प्रतिनिधि/प्रतापगढ़।

रामपुर खास की विधायक व कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ जी के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जनसेवा के कार्यक्रमों के साथ दीदी की दीर्घायु की कामना की।जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में भीषण गर्मी से बचाव के लिए सड़कों पर मेहनत करने वाले गरीब मोची भाइयों और पंचर बनाने वालों को छाते वितरित किए गए। कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा।इसके बाद कांग्रेस जिला कार्यालय पर केक काटकर जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। मौके पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को केक खिलाकर दीदी की लंबी उम्र की कामना की।

इस अवसर पर आयोजित बैठक में डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि मोना दीदी अपने पिता प्रमोद तिवारी जी के पदचिन्हों पर चलते हुए रामपुर खास की सेवा कर रही हैं। वह जनता की आवाज को न केवल सदन में मजबूती से उठाती हैं, बल्कि समाधान तक पहुंचाने में भी अग्रणी भूमिका निभाती हैं।

कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष महेंद्र शुक्ला और नगर अध्यक्ष इरफान अली ने कहा कि मोना दीदी आज प्रदेश की राजनीति में एक सशक्त महिला चेहरा बन चुकी हैं। वह तीन बार निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख और अब लगातार तीसरी बार विधायक बनी हैं।

कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरोज कश्यप, जिला सचिव अभय प्रताप सिंह, एससी विभाग के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार सरोज, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष शुभम मिश्रा, यश द्विवेदी, सिटी अध्यक्ष इमरान खान, धर्मराज सिंह, प्रदीप यादव, संजय इश्तियाक, बेलाल अहमद, श्याम शंकर तिवारी, अश्विनी उपाध्याय, रवि प्रताप सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

Related Articles

Back to top button