हाथरस : सत्संग हादसे में मृतको के पर‍िजनों से म‍िले राहुल गांधी, द‍िया मदद का भरोसा

हाथरस के नवीपुर के निकट विभव नगर स्थित ग्रीन पार्क पहुंच, पीड़ित पर‍िजनों से मुलाकात कर उनका दर्द बांटा।

गाँव लहरिया न्यूज / संवाद सूत्र

हाथरस में सत्संग के दौरान हुई भगदड़ में मारे गए लोगों के पर‍िजनों से मिलने व घायलों का हाल जानने के लिए लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को सुबह अलीगढ़ फ‍िर हाथरस पहुंचे। यहां पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और हर संभव मदद का भरोसा द‍िया।

राहुल गांधी सुबह पांच बजे दिल्ली से रवाना हुए थे। दो घंटे की सड़क यात्रा करके सात बजे पिलखना पहुंचे। इस गांव की तीन महिला और एक छह साल के बच्चे की मौत हो गई थी। यहां 40 मिनट तक पीड़ित पर‍िजनों से मुलाकात की। इस दौरान एक बच्ची कांग्रेस नेता के गले लगकर फफक-फफक कर रोने लगी. राहुल गांधी से मिली एक बुजुर्ग महिला ने अपनी नम आंखों से उनको बताया की कैसे इस हादसे ने उनके परिवार की जिंदगी बदल दी . राहुल गांधी ने कुल 25 मिनट तक पीड़ितों के परिवार वालों से मुलाकात की. बता दें इस भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई थी और एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए थे. पुलिस के अनुसार, इस घटना में जान गंवाने वाले 121 लोगों में से 17 अलीगढ़ से थे और 19 लोग हाथरस से थे.

परिवारों को नुकसान हुआ: राहुल गांधी

भगदड़ दुर्घटना के शोक संतप्त परिवारों से मिलने के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “दुख की बात है. बहुत परिवारों को नुकसान हुआ है. काफी लोगों की मृत्यु हुई है..प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं, मुआवज़ा सही मिलना चाहिए, मैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से विनती करता हूं कि दिल खोलकर मुआवजा दें, मुआवज़ा जल्दी से जल्दी देना चाहिए, परिवारवालों से मेरी बातचीत हुई है”

भाजपा पर हमलावर व‍िपक्ष

हाथरस की घटना को लेकर विपक्ष भाजपा पर हमलावर है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बुधवार को हाथरस गए थे। कांग्रेस घटना को लेकर भाजपा पर अपना हमला और तेज करती नजर आ रही है। कांग्रेस पदाधिकारियों को राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर तैयारियों के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही शुक्रवार को प्रदेश मुख्यालय में नवनिर्वाचित सांसदों के सम्मान कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है।

छह सेवादार गिरफ्तार

सत्संग के बाद भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई। इस मामले में तीसरे दिन पुलि‍स एक्शन में आई। पुल‍िस न दो महिलाओं सहित छह सेवादारों को गिरफ्तार किया है। कुल 20 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। मुख्य आयोजक देव प्रकाश मधुकर अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया है। पुलिस अभी सूरजपाल सिंह उर्फ नारायण साकार विश्व हरि (भोले बाबा) को आरोपित नहीं मान रही।

Related Articles

Back to top button