आसपुर देवसरा: गहबरा गाँव के शैलेन्द्र सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी से की शिकायत 

ग्राम प्रधान पर लगाया विकास कार्यों में अनियमितता का आरोप

गाँव लहरिया न्यूज़/पट्टी

हाल ही में देवसरा ब्लॉक की पूर्व प्रमुख, सपा नेता सभापति यादव की पत्नी माधुरी यादव ने ब्लॉक में हो रहे भ्रस्टाचार को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था। मामले के करीब एक पखवारा बीतने के बाद अब प्रधान संघ के अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह समेत दर्जन भर प्रधानों ने ब्लॉक के अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

गहबरा गाँव के शैलेन्द्र सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी से की शिकायत

देवसरा ब्लॉक के चर्चित गाँव गहबरा के रहने वाले शैलेन्द्र सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए गाँव में विकास के नाम पर प्रधान द्वारा किये जा रहे अनियमितता का मुद्दा उठाया और जाँच कर आवश्यक कार्यवाही किये जानें का निवेदन किया है।

क्या हैँ आरोप?

शिकायतकर्ता ने मनरेगा, चौदहवे वित्त आयोग समेत तमाम कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाया है। यही नहीं शिकायतकर्ता का आरोप है की जब वह ब्लॉक के अधिकारियों के पास शिकायत लेकर पहुँचा तो वहाँ पर लोगों ने बताया की प्रधान जी की पहुँच मुख्यमंत्री तक है.. शिकायत से कुछ नहीं होगा।

 

Related Articles

Back to top button