..तो सपाई भाजपा का कार्यकर्ता बन डूबा रहें भाजपा की लुटिया

विधानसभा वा लोकसभा में पार्टी को मिली थी करारी हार

गाँव लहरिया न्यूज़/पट्टी

कुछ दिन पूर्व पट्टी विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत स्थित ब्लॉक सभागार में भाजपा कार्यकता सम्मेलन आयोजित किया गया था इसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह भाजपा जिला अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव के साथ नगर अध्यक्ष अशोक जायसवाल तीन ब्लाक प्रमुख सम्मेलन में मौजूद थे मंच से पूर्व मंत्री कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित कर रहे थे मंत्री के सम्बोधन को भाजपाई सुनने में मशगूल थे वहीं पट्टी विकास खंड क्षेत्र के करैला ग्राम प्रधान विनोद यादव अखिलेश यादव का भाषण मोबाइल में सुन रहा था पीछे से किसी ने अखिलेश यादव की चलती वीडियो को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। दो हजार बाइस में हुएं विधानसभा चुनाव में पूर्व मंत्री की करारी हार हुई थी। भाजपा को हराने के लिए तमाम हथकंडे अपनाए गए थे। भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में अखिलेश यादव का भाषण सुनने का वीडियो वायरल हुआ तो क्षेत्र में तमाम तरह की चर्चा हो रही है।

Related Articles

Back to top button