कुंडा के राजा भैया और MLC अक्षय प्रताप सिंह के बीच पड़ी दरार,राजा की पत्नी ने ठोंका मुकदमा

राजा भैया की पत्नी भानवी कुमारी सिंह ने MLC अक्षय प्रताप सिंह पर दर्ज कराया फर्जीवाड़े का केस

गाँव लहरिया न्यूज डेस्क/मानवेन्द्र प्रताप सिंह’माना’ 

प्रतापगढ़ के कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह और विधान परिषद सदस्य अक्षय प्रताप सिंह के आमने सामने होने की चर्चा जोरों पर है प्राप्त सूचना के अनुसार राज भैया की पत्नी भानवी कुमारी सिंह ने विधान परिषद सदस्य अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल भैया पर केस दर्ज करा दिया है। उन्होंने अक्षय प्रताप सिंह गोपाल समेत 5 अन्य के खिलाफ नई दिल्ली के ईओडब्लू थाने में केस दर्ज कराया है। एमएलसी पर फर्जीवाड़े समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया गया है। इसके बाद से विवाद गहराने लगा है। अक्षय प्रताप सिंह गोपाल को राजा भैया खेमे का नेता माना जाता है। इसके बाद भी राजा भैया की पत्नी की ओर से केस दर्ज कराए जाने के बाद राजनीतिक चर्चा और कयासबाजियों का दौर शुरू हो गया है। थाने की ओर से भानवी कुमारी सिंह की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे का नंबर भी जारी कर दिया गया है। क्राइम नंबर 13/2023 में भारतीय दंड विधान की धारा 420, 467, 468, 471, 109 और 120बी लगाया गया है।

Related Articles

Back to top button