सेवा, सुरक्षा व सुशासन नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने पर पट्टी ब्लॉक सभागार में तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ

गांव लहरिया न्यूज़ / पट्टी
पट्टी। भारत सरकार के 10 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश सरकार द्वारा सेवा, सुरक्षा व सुशासन विषय पर तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत ब्लॉक सभागार पट्टी में की गई। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख राकेश कुमार सिंह उर्फ़ पप्पू सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। ब्लॉक प्रमुख राकेश कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले आठ वर्षों में सरकार ने सेवा, सुरक्षा और सुशासन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। सरकार की योजनाओं से समाज के हर वर्ग को लाभ मिला है, और प्रशासनिक पारदर्शिता बढ़ी है। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं की जानकारी लें और उनका अधिकतम लाभ उठाएं।
कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी राजीव पांडे, सहायक विकास अधिकारी पंचायत विजय राज, सहायक विकास अधिकारी राकेश कुमार गौतम, खंड शिक्षा अधिकारी गुलाबचंद, अधीक्षक स्वास्थ्य विभाग अखिलेश जायसवाल, ग्राम विकास अधिकारी प्रद्युमन कुमार, अरुणेश तिवारी, ध्रुव जायसवाल, डॉ राजेश सिंह, राम अनुग्रह, अखिलेश यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजकुमार तिवारी, कन्हैया लाल, अरविन्द पटेल, अशोक तिवारी, रामराज,क्षेत्र के प्रमुख प्रधान जिसमें राहुल यादव राम आसरे शुक्ला समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, पशुपालन, कृषि और समाज कल्याण विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
तीन दिन चलेगा कार्यक्रम
सहायक विकास अधिकारी पंचायत विजय राज ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम 25, 26 और 27 मार्च तक चलेगा। इसमें सरकार की विभिन्न योजनाओं और उनकी उपलब्धियों पर विशेष चर्चा की जाएगी। इस दौरान सरकार की प्रमुख योजनाओं पर चर्चा की गई, जिनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, रोजगार और महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रम शामिल हैं। कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने लाभार्थियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को भी सुना और समाधान का आश्वासन दिया।तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा जागरूकता सत्र और लाभार्थी संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।