रामराज इंटरमीडिएट कॉलेज में शोक सभा, डॉ. उषा उपाध्याय को दी गई श्रद्धांजलि

गाँव लहरिया न्यूज़/पट्टी

नगर स्थित रामराज इंटरमीडिएट कॉलेज, पट्टी में पूर्व सांसद एवं शिक्षाविद स्वर्गीय पंडित मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की पुत्रवधू डॉ. उषा उपाध्याय के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। उनके निधन की खबर से विद्यालय परिवार शोक में डूब गया।

विद्यालय के संरक्षक पंडित श्याम किशोर शुक्ल, प्रधानाचार्य रमेश चंद्र मिश्र एवं सभी शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने शोक सभा में भाग लिया। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य रमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि डॉ. उषा उपाध्याय पूर्व में मुनीश्वर दत्त पीजी कॉलेज, प्रतापगढ़ में प्रोफेसर रही थीं। उनका कृतित्व एवं आदर्श व्यक्तित्व सभी के लिए अनुकरणीय था। उनके निधन से जनपद ने एक विदुषी महिला को खो दिया, जो एक अपूरणीय क्षति है।विद्यालय परिवार ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।इस शोक सभा में विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

 

 

Related Articles

Back to top button