विधान से समाधान के द्वारा होगा महिला सशक्तिकरण, ‘सुमित पवार’ अपर जिला जज

गाँव लहरिया न्यूज़/प्रतापगढ़

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राष्ट्रीय महिला आयोग के निर्देश एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश अब्दुल शाहिद अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में दिनांक-09.10.2024 को विकास खण्ड सदर में ‘‘विधान से समाधान‘‘ कार्यक्रम के अन्तर्गत ब्लाक स्तर पर महिलाओं के हितार्थ विधिक जागरूकता कार्यक्रम सुमित पवार अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा महिलाओं के अधिकारों के बारें में विस्तार से बताया गया और उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त महिलाओं को केन्द्र स्तर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, राज्य स्तर पर उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला स्तर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं तहसील स्तर तहसील विधिक सेवा समिति का संचालन किया गया है। जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा समय-समय पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाता है जिसमें सुलह-समझौता के आधार पर निस्तारित होने वाले मामलों का निस्तारण आसानी से कराया जा सकता है तथा समय-समय पर आम जनमानस को जागरूक करने हेतु विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा किया जाता है।श्रद्धा सिंह रिसोर्स पर्सन द्वारा महिलाओं के खिलाफ अपराध जैसे एसिड हमला, बलात्कार, अपहरण, किसी भी प्रकार यौन हमला, मानव तस्करी, कू्ररता, पाक्सो अधिनियम, कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न व उससे बचने के उपाय के बारें मे बताते हुये महिलाओं को जागरूक किया गया। यह भी बताया गया कि ऐसा होने पर शिकायत कहां दी जा सकती है।  भारतीय संविधान और फैक्ट्री अधिनियम के तहत महिलाओं के लिए समान कार्य के लिए समान वेतन महिलाओं तथा सामान्य जन के हितार्थ सरकारी योजनाओं के संबंध में व सम्पत्ति में महिलाओं के अधिकार, घरेलू हिंसा अधिनियम, भरण-पोषण अधिनियम आदि के बारे में महिलाओं को जागरूक किया गया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी यश कृष्णा ने महिलाओं को रोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। शिविर में उपायुक्त स्वत: रोजगार अश्वनी कुमार ने कहा कि आज की महिलाएं सशक्त होकर अपने विकास की कहानी लिख रही है। शिविर में रिसोर्स पर्सन डॉक्टर रश्मि यादव ने महिलाओं को प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम एवं महिला स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए जानकारी प्रदान किया।कार्यक्रम में बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक से सुरेशचंद्र सिन्हा ने महिलाओं को वित्तीय साक्षरता एवं बीमा की योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान किया। कार्यक्रम में जिला मिशन प्रबंधक सुमन पाण्डेय ने कहा कि महिलाओं के सशक्त होने से समाज सशक्त होगा। इस अवसर पर उप निरीक्षक रिचा पाल ने हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देने के साथ-साथ डिजिटल अरेस्ट के बारे में जानकारी प्रदान किया एवं साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में लोगों को जानकारी प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन राम प्रकाश पाण्डेय पीएलवी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किया गया।इस अवसर पर महेंद्र त्रिपाठी, अमन त्रिपाठी पी एल वी, उमेश द्विवेदी, अनिकेत जायसवाल, विभा पाण्डेय सहित महिलायें उपस्थित रही।महिलाओं को जागरूक करने के लिए पंपलेट एवम किट वितरित किया गया तथा जलपान भी कराया गया।

Related Articles

Back to top button